KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोल रहा है। पारी का आगाज करने उतरे राहुल अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं। राहुल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और महत्वपूर्ण मुकाबले में दिल्ली के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। अपनी इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में राहुल ने खास मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने खास मामले में विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है।
राहुल के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। फाफ डु प्लेसिस को सिर्फ 5 रन के स्कोर पर अरशद खान ने चलता किया। इसके बाद बतौर ओपनर मैदान पर उतरे केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी जमाई। राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया। इस पारी के दौरान राहुल ने टी-20 क्रिकेट में 8 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।
राहुल फटाफट क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में किंग कोहली को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने यह मुकाम 224वीं पारी में हासिल किया है। वहीं, कोहली के नाम यह उपलब्धि 243वें मैच में जुड़ी थी। राहुल पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से भी आगे निकल गए हैं। रिजवान ने 244वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था।
गजब की फॉर्म में राहुल
दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में केएल राहुल के लिए यह सीजन कमाल का गुजरा है। राहुल गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच से पहले 11 मैचों में अब तक 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 467 रन ठोक चुके हैं। राहुल ने दिल्ली के लिए हर पोजीशन पर इस साल धांसू बल्लेबाजी की है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
10 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines