केएल राहुल का पुराना वीडियो वायरल, विराट कोहली ने ऑफर किया था RCB का कॉन्ट्रैक्ट

KL Rahul RCB Virat Kohli: केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है।

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul RCB Virat Kohli: आईपीएल के 57वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद बवाल मचा हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। जिसके बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आए। संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु (RCB) के फैंस उनसे फ्रेंचाइजी जॉइन करने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। इस बीच केएल राहुल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस बात की चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि विराट कोहली ने ही उन्हें आरसीबी का सबसे पहले ऑफर दिया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद दिया था ऑफर

रविचंद्रन अश्विन से बातचीत में केएल ने कहा था- मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद विराट कोहली ने उन्हें आरसीबी जॉइन करने का ऑफर दिया था। जब मैं कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर करने गया तो विराट कोहली वहीं मौजूद थे। विराट ने मुझसे पूछा- क्या आप इस कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर कर RCB के लिए खेलना चाहेंगे? इस पर केएल ने कहा- आप मजाक तो नहीं कर रहे। मेरा आरसीबी में हमेशा से खेलने का सपना था। फिर विराट ने कहा- अगले कुछ महीनों में हम क्रेजी होंगे। केएल ने आगे कहा कि मुझे आरसीबी में रहते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला।

मुझे बेंगलुरु में खेलना पसंद

केएल ने इस इंटरव्यू में कहा था कि मैं बेंगलुरु में खेलना पसंद करता हूं। आईपीएल आपको सभी जगह खेलने का मौका देता है। केएल ने कहा- मैं कर्नाटक का प्लेयर रहा हूं और बेंगलुरु में पैदा हुआ। चिन्नास्वामी स्टेडियम मेरा घर है। इस फैक्ट से कभी इनकार नहीं किया जा सकता कि मैं हमेशा यहां खेलना पसंद करता हूं।

2013 में शुरू किया था आईपीएल करियर

आपको बता दें कि केएल राहुल आरसीबी में शामिल थे। उन्होंने 2013 में आरसीबी से अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। इसके बाद बाद वह 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा रहे। केएल ने 2016 में फिर से आरसीबी जॉइन की, लेकिन बाद में रिलीज कर दिए गए। चोट के कारण आईपीएल 2017 से चूक गए। साल 2018 से 2021 तक केएल पंजाब किंग्स के कप्तान रहे। इसके बाद राहुल आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में चले गए। केएल ने पहली ही बार में एलएसजी को टॉप-4 में पहुंचाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ