RCB में आ जाओ...केएल राहुल-संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की गुहार

KL Rahul Sanjiv Goenka: केएल राहुल और संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद आरसीबी के फैंस ने केएल से फ्रेंचाइजी जॉइन करने की गुजारिश की है।

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul Sanjiv Goenka: आईपीएल के मुकाबलों में कई विवाद सामने आ रहे हैं। पहले दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल और अब लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। संजीव गोयनका सनराइजर्स हैदराबाद से मैच हारने के बाद केएल राहुल से नाराज नजर आए। वह केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आए। हालांकि वे अब अपने इस बिहेवियर पर घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस व्यवहार के बाद अब आरसीबी के फैंस केएल राहुल को टीम में आने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आरसीबी में आ जाओ 

सोशल मीडिया पर लगातार Come To RCB…ट्रेंड कर रहा है। फैंस का कहना है कि केएल राहुल कल अच्छा नहीं खेले, लेकिन एलएसजी के मालिक का व्यवहार सही नहीं है। केएल राहुल उच्चतम स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और बेहतर व्यवहार के हकदार हैं। केएल राहुल आरसीबी में आ जाओ, हम तुमसे प्यार करते हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने एक्स पर लिखा- मैं कल KL Rahul के प्रदर्शन से निराश हूं, लेकिन LSG के मालिक के व्यवहार को सही नहीं कहा जा सकता। भारतीय क्रिकेट में उनकी अपार प्रतिभा और योगदान को याद करना चाहिए। आरसीबी में आ जाओ केएल राहुल, हम तुमसे प्यार करते हैं।

विज्ञापन

जीवन में कभी ऐसा नहीं झेलना पड़ेगा

वहीं एक यूजर ने लिखा- आरसीबी प्रबंधन कभी भी अपने खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करता है। जिस तरह से वह केएल राहुल को लेक्चर दे रहे हैं और वह चुपचाप सुन रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें आरसीबी में जाना चाहिए। उन्हें जिंदगी में कभी ऐसा नहीं झेलना पड़ेगा। इसी तरह कई फैंस बार फिर केएल राहुल और विराट कोहली की जोड़ी देखने को उत्सुक हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

2013 में आरसीबी के साथ शुरू किया था करियर

आपको बता दें कि केएल राहुल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपना करियर शुरू किया था। आरसीबी के बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए भी खेले। साल 2022 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया। तब केएल राहुल के नेतृत्व में नई फ्रेंचाइजी ने पहली ही बार प्लेऑफ के लिए जगह बनाई थी। एलएसजी ने 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंक हासिल किए थे। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर की टीम बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ