KKR vs RCB Preview: IPL 2024 के 36वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। RCB के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। एक हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। ऐसे में फाफ डु प्लेसिस की कोशिश हर हाल में जीत दर्ज करने पर होगी। दूसरी ओर अपना पिछला मैच हारकर आ रही कोलकाता की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने पर होगी।
राणा की हो सकती वापसी
KKR में नीतीश राणा की वापसी हो सकती है। इसके अलावा मिचले स्टार्क को भी बेंच पर बैठाया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती की जगह सुयश शर्मा को आजमाया जा सकता है। RCB की टीम में भी 1 बदलाव देखने को मिल सकता है। रीस टॉपली की जगह कैमरून ग्रीन को अंतिम 11 में शामिल किया जा सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट प्लेयर: नीतीश राणा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, सौरव चौहान, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनुज रावत।
हेड टू हेड के आंकड़े
KKR और RCB के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19 मैच जीते हैं और बेंगलुरु को 14 में जीत मिली है। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 और चेज करते हुए 10 मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 3 और चेज करते हुए 11 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। ईडन गार्डन में RCB के खिलाफ KKR ने 7 मैच जीते हैं और 4 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। KKR ने अपने होम ग्राउंड पर अब तक 84 मैच खेले हैं और 49 जीते हैं। वहीं RCB ने ईडन गार्डन में 12 मैच खेले हैं और 5 पर कब्जा जमाया है।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH: ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत, हैदराबाद ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: रितिका, विनेश और अंशु को मिला पेरिस ओलंपिक्स का कोटा, पहली बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
55 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines