IPL 2024: फिर आमने-सामने आए विराट-गंभीर, फैंस को मिल गया नया मसाला

Gautam Gambhir, Virat Kohli: IPL 2024 के 36वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा।

Virat Kohli Gambhir Gambhir met each other

विराट कोहली और गौतम गंभीर ने की मुलाकात।

Gautam Gambhir, Virat Kohli: IPL 2024 के 36वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले के लिए RCB कोलकाता पहुंच चुकी है। इस बीच KKR ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में गौतम गंभीर और विराट कोहली आमने-सामने नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “झप्पी लगा लिया, वे चीजें जो हम क्रिकेट के मैदान पर देखना पसंद करते हैं।”

विज्ञापन

पिछले सीजन भिड़े थे दोनों

विराट कोहली और गौतम गंभीर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जब मैच के दौरान गंभीर ने विराट कोहली का और उनके बेटे अकाया का हालचाल जाना था। IPL के पिछले सीजन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी। पहले विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच कुछ विवाद हुआ था। बाद में LSG के मेंटॉर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कहासुनी देखने को मिली थी। इससे पहले भी दोनों के बीच मैदान पर झगड़ा हो चुका है।

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाए हैं 361 रन

IPL 2024 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मुकाबलों में 361 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट की औसत 72.20 की और स्ट्राइक रेट 147.34 की रही है। लीग में विराट ने अब तक 2 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 113 रन है। विराट अभी IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनान वाले बल्लेबाज हैं। दूसरी और गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटॉर हैं। वह पिछले सीजन LSG के मेंटॉर थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ