Karun Nair: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जा रहा है। इस मैच में करुण नायर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। उनकी टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी हुई है। नायर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। इसके बाद वो लगातार टीम इंडिया से दूर चल रहे थे। हालांकि अब नायर ने भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
नायर ने तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
करुण नायर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। उनकी 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई। टीम इंडिया से दूर होने के बाद नायर ने कुल 408 इंटरनेशनल मैच मिस किए। इस लिहाज से उन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच मिस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच मिस करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के रयाद अमृत के नाम था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए साल 2007 से लेकर 2018 के बीच कुल 396 इंटरनेशनल मैच मिस किए थे। लेकिन अब इस लिस्ट में नायर टॉप पर पहुंच गए हैं।
पहले दिन नहीं आई बल्लेबाजी
नायर को पहले दिन बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। क्योंकि भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 159 गेंदों में 101 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद शतकीय पारी खेली थी। जबकि ऋषभ पंत भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक अर्धशतक बनाकर नाबाद थे। भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम का स्कोर 92 ओवर के बाद 380/3 है।
संबंधित खबरें
शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
25 mins agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
33 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
1 hr agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
3 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines