हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'स्कूल जाकर कप्तानी सीखो…' शुभमन गिल की हुई बाबर आजम से तुलना, भड़का पूर्व पाकिस्तानी स्टार

Shubman Gill Captaincy: पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने शुभमन गिल की कप्तानी पर अपनी राय दी है. गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की खेली गई सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. उनकी कप्तानी की तुलना बाबर आजम से भी की गई है.

विज्ञापन
शुभमन गिल और बाबर आजम

Shubman Gill Captaincy: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचो की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के बाद शुभमन गिल की कप्तानी की आलोचना चारों ओर हो रही है. गिल इस सीरीज में अच्छी कप्तानी नहीं कर सके. अब पड़ोसी देश पाकिस्तान से गिल की कप्तानी की आलोचना हुई है. पाकिस्तान के 2 पूर्व खिलाड़ी ने गिल की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं. उनकी तुलना पाकिस्तान के बाबर आजम से हुई है.

शुभमन गिल की तुलना बाबर आजम से हुई

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने गिल की कप्तानी को लेकर कहा गिल ने तो शान मसूद वाली कप्तानी की है. बाहर से मिलने वाले संदेशों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मैं उससे कहता था. ‘स्कूल जाओ और कप्तानी सीख कर आओ.

इसके बाद कामरान अकमल ने भी गिल की कप्तानी पर कटाक्ष किया और कहा “गिल की कप्तानी में दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है. यही गलती पाकिस्तान ने 2018 में बाबर आजम को कप्तान बनाकर की थी. गंभीर टी20 क्रिकेट में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी को पसंद करते हैं, तो जब बाएं हाथ का स्पिनर (जयडेन लेनोक्स) गेंदबाजी कर रहा था, तब उन्होंने कोहली के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा?” उन्होंने पूछा. “जडेजा को रेड्डी से पहले भेजा जाना चाहिए था. आपके पास (शीर्ष और मध्य क्रम में) एक बाएं हाथ का बल्लेबाज है. उसका सही इस्तेमाल करें.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर? विराट कोहली के दोस्त ने दिया बड़ा बयान

ऐसे हार गई टीम इंडिया

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शानदार अंदाज में अपने नाम किया था. इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए दूसरे मैच को अपने नाम किया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. वहीं, निर्णायक मुकाबले को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे सीरीज में टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े ‘विलेन’ बने गौतम गंभीर, फैंस ने लगाई हेड कोच की क्लास 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola