गाबा टेस्ट के बीच में ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका, पूरी सीरीज से बाहर होगा स्टार गेंदबाज!

गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के बीच में ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज इंजरी के चलते बचे हुए दो मैचों को मिस कर सकता है।

Untitled design (95)

Josh Hazlewood

Josh Hazlewood Injury: गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के बीच में ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के चलते बचे हुए दो टेस्ट मैचों को मिस कर सकते हैं। इसके साथ ही वह गाबा टेस्ट में भी अब बॉलिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। चोट के चलते वह एडिलेड टेस्ट में भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे हेजलवुड काफ स्ट्रेन की इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह ब्रिस्बेन टेस्ट में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

विज्ञापन

हेजलवुड हुए बाहर

गाबा में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के बीच में कंगारू टीम को जोर का झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस टेस्ट में अब अपनी गेंदबाजी से रंग जमाते हुए दिखाई नहीं देंगे। हेजलवुड काफ स्ट्रेन की इंजरी से परेशान चल रहे हैं। हेजलवुड का बचे हुए दो टेस्ट मैचों में भी खेलना काफी मुश्किल है। सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी हेजलवुड चोट की वजह से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे थे। गाबा टेस्ट में हेजलवुड ने सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की और वह काफी दिक्कत में दिखाई दिए। हालांकि, उन्होंने अपने इस स्पेल के दौरान विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

गाबा में मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में है। पहली पारी में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत कंगारू टीम ने स्कोर बोर्ड पर 445 रन लगाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की हालत बेहद खस्ता है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया अपने आठ विकेट गंवा चुकी है और उन पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, पैट कमिंस भी अब तक 3 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। एडिलेड टेस्ट को कंगारू टीम ने 10 विकेट से अपने नाम किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ