Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में बीते दिन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल करके इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है। इस टूर्नामेंट में जहां ये अफगानिस्तान की पहली जीत तो इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार थी। अफगानिस्तान से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर काफी निराश दिखे और उन्होंने हार का कारण भी बताया।
हार के बाद निराश दिखे जोस बटलर
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि “टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना निराशाजनक है। हमारे पास खेल में मौके थे, लेकिन हमने उनका फायदा नहीं उठाया। रूट ने शानदार पारी खेली और हमें उनके साथ बने रहने के लिए शीर्ष छह बल्लेबाजों में से एक की जरूरत थी। आखिरी 10 ओवर हमसे थोड़े दूर चले गए। इब्राहिम को श्रेय जाता है, उन्होंने शानदार पारी खेली। आखिरी 10 ओवरों में 113 रन बनाकर उन्हें उस पिच पर बहुत अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।”
आगे बटलर ने अपनी खराब फॉर्म का जिक्र करते हुए बताया कि “अगर मुझे पता होता कि मैं जिस तरह से खेल रहा हूं वैसा नहीं खेल पाऊंगा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के नाते जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो यह निराशाजनक होता है। मैं कोई भी भावनात्मक निर्णय नहीं लेना चाहता।”
ये भी पढ़ें:- AFG vs ENG: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, हार के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर इंग्लैंड
अफगानिस्तान ने 8 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 325 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना पाई थी।
इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने सबसे ज्यादा 120 रनों की पारी खेली थी। रूट ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया था। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- AFG vs ENG: खत्म हुआ Joe Root के 5 सालों का इंतजार, रावलपिंडी में शतक जड़कर बल्ले से मचाया तहलका
संबंधित खबरें
IND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
17 mins ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
36 mins agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
1 hr agoIND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने खूब टपकाए कैच, टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
1 hr agoईशान किशन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, एक साल में 1 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल का जलवा, सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
2 hrs agoAsian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: शतक लगाने से चूके रोहित शर्मा, 7 साल बाद 'नर्वस नाइंटीज' का हुए शिकार
3 hrs agoरोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा, पार्टनरशिप मामले में सचिन-कोहली के क्लब में हुए शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines