AFG vs ENG: खत्म हुआ Joe Root के 5 सालों का इंतजार, रावलपिंडी में शतक जड़कर बल्ले से मचाया तहलका

AFG vs ENG: इंग्लैंड के सुपरस्टार बल्लेबाज Joe Root ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रूट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम के लिए बेहद अहम पारी खेली.

AFG vs ENG Joe Root

AFG vs ENG Joe Root

विज्ञापन

AFG vs ENG: इंग्लैंड के सुपरस्टार बल्लेबाज Joe Root ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रूट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम के लिए बेहद अहम पारी खेली. मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद उनकी टीम ने इंग्लैंड को 326 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था.

विज्ञापन

Joe Root ने 2084 दिनों के बाद जड़ा शतक  

टेस्ट फॉर्मेट में पिछले 2 सालों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे Joe Root वनडे फॉर्मेट में बड़ा पारी नहीं खेल पाए थे. अब 2084 दिनों के बाद जो रूट ने वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ा है. इंग्लैंड के लिए रूट ने इस फॉर्मेट में कुल 17 शतक जड़े हैं. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट के 53 शतक हो गए हैं. वनडे फॉर्मेट में जो रूट ने अपना आखिरी शतक 14 जून 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. रूट ने 111 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 1 छक्का भी शामिल था.

इंग्लैंड टीम को मिली करारी हार 

जो रूट के इस शतक की मदद से ही इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की. इब्राहिम जादरान के 177 रनों की पारी के बदौलत ही अफगान टीम ने 50 ओवरों में 325 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो जो रूट ने एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की. बेन डकेट और जोस बटलर ने 38-38 रनों की पारी खेलकर रूट का साथ जरूर निभाया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. जिसके कारण इंग्लिश टीम को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही इंग्लिश टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर भी खत्म हो गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ