Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वह मेगा इवेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। बुमराह पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से अब आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं ले पाएंगे। भारत के लिए ये सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी जगह पर युवा खिलाड़ी को मौका मिला है।
इस गेंदबाज को मिला मौका
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल कर लिया है। बुमराह चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि उन्हें तीसरे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चोटिल होने के बाद बुमराह तीसरे मैच से भी बाहर हो गए थे।
अब तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर कर दिया गया है। वहीं रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को रखा गया है। ये खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होंगे।
यशस्वी जायसवाल भी हुए बाहर
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया था। लेकिन उन्हें भी टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर लिया गया है।
तेज गेंदबाजी विभाग की कमान इन खिलाड़ियों पर
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया है। उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी विभाग में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब भारत की कमान मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों पर टिकी हुई है। शमी, अर्शदीप और हर्षित से सीनियर हैं। उन्होंने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। इस लिहाज से भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मुख्य रूप से शमी के कंधो पर रहने वाला है।
ऐसा रहा है करियर
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने अब तक 45 टेस्ट मैचों में 205 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 89 मैच में 149 विकेट झटके हैं। वहीं 70 टी-20 इंटरनेशनल मैच का अनुभव रखने वाले बुमराह ने 89 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
बुमराह ने हाल ही में भारत के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों में 32 विकेट लिए थे।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ताजा स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
रिजर्व खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
9 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
44 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
52 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines