IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ने डाली 'जादुई' गेंद, हवा में उड़ा स्टंप, भौचक्का रह गया कैरेबियाई खिलाड़ी

Jasprit Bumrah: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने लंच के बाद पहला ओवर फेंका. इस दौरान उन्होंने जादुई गेंद डाली और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को चारों खाने चित कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

cricket News - 2025-10-12T153743.632
विज्ञापन

Jasprit bumrah: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है. पहले दो दिन का खेल भारत ने अपने नाम किया था. वहीं तीसरे दिन पर भी भारत का शिकंजा बरकरार है. लंच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपनी जादुई गेंद से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बुमराह की शानदार गेंद

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर किया. उन्होंने अपनी शानदार गेंद से वेस्टइंडीज के बल्लेबाज खारी पियरे को क्लीन बोल्ड कर दिया. वह इस गेंद पर डिफेंस करना चाहते थे. लेकिन गेंद बिना बल्ले से संपर्क किए स्टंप पर जाकर लगी. पियरे भी पूरी तरह भौचक्का रह गए. उन्होंने भी इशारों इशारों में गेंद की तारीफ की.

विज्ञापन

50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. वह भारत के लिए 50 या उससे अधिक टेस्ट वनडे और टी-20 खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में कमाल कर रहे हैं. वह तेज गेंदबाजी विभाग की बैकबोन हैं. अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में 223 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

248 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी

भारतीय टीम ने दूसरे दिन 518 रन पर 5 विकेट के नुकसान पर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 248 रनों पर सिमट गई. वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 28 ओवर में 107/2 रन बना चुकी है. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कमाल किया. उन्होंने 26.5 ओवर में 82 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ