---विज्ञापन---

खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अर्धशतक बनाने के बाद ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, वर्ल्ड कप 2026 के लिए भर दी हुंकार

Team India T20 World Cup 2026: 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप 2026 में अभ्यास मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराया. जीत के बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया.

Author Edited By : Alsaba Zaya
Updated: Feb 4, 2026 23:32

Team India T20 World Cup 2026: आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभ्यास मैच खेला गया था. 4 फरवरी को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को धूल चटा दी. भारत की जीत में ईशान किशन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने अहम किरदार प्ले किया. वर्ल्ड कप से पहले भारत ने हुंकार भर दी है. जीत के बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया है.

ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान

ईशान किशन ने इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर अर्धशतक जमाया और अपनी जगह वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग 11 के लिए लगभग पूरी कर ली. उन्होंने मैच के बाद कहा “मैं बुधवार के लिए बहुत उत्साहित था. मैं पारी की शुरुआत करना चाहता था. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना मुझे अच्छा लगा, लेकिन विश्व कप नजदीक है, इसलिए मैं चाहे जिस भी क्रम पर बल्लेबाजी करूं, मेरा ध्यान हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर रहता है. मुझे लगता है कि यह वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने, गेंद को देखने और उस समय आवश्यक शॉट खेलने के बारे में है. मैं इस पर ज्यादा सोच-विचार या मेहनत नहीं कर रहा हूं.” ईशान ने वर्ल्ड कप के लिए हुंकार भर दी है और विरोधियों को अपनी बल्लेबाजी से बड़ा अल्टीमेटम दिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup के इतिहास में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? एक क्लिक में पढ़ें सबकुछ

ऐसा था मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा ने भी 19 गेंदों में 45 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अच्छी लय में दिखे. उन्होंने 16 गेंदों में 30 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली.

---विज्ञापन---

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. जॉर्ज लिंडे ने 4 गेंदों में 0 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 19 गेंदों में 38 रन बनाए. इसके अलावा रियान रिकल्टन ने 21 गेंदों में 22 रन बनाए. जबकि डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलकर फ्लॉप हुए. दोनों ने क्रमश 2 और 13 रन बनाए. लोअर मिडिल ऑर्डर में जेसन स्मिथ ने 23 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से मुकाबला जीत लिया.

First published on: Feb 04, 2026 11:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.