IND vs SA: ईशान-तिलक का गरजा बल्ला, वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त

टीम इंडिया की धांसू फॉर्म वॉर्मअप मैच में भी जारी रही. साउथ अफ्रीका को सूर्या की सेना ने एकतरफा अंदाज में 30 रनों से शिकस्त दी. ईशान किशन और तिलक वर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया, तो गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा की फिरकी का जादू चला.

IND vs SA

IND vs SA

IND vs SA Warm UP: टीम इंडिया ने वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 30 रनों से हराया. भारतीय टीम से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते प्रोटियाज टीम 210 रन ही बना सकी. टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों में नाबाद 45 रन जड़े, तो रयान रिकेल्टन ने 44 रन ठोके.

विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. इससे पहले ईशान किशन और तिलक वर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. ईशान ने 20 गेंदों में अर्धशतक ठोका, तो अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों में 30 रन जड़े.

विज्ञापन

शान से जीता हिन्दुस्तान

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत ही बेहद खराब रही. जॉर्ज लिंडे को पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए एडम मार्करम और रयान रिकेल्टन ने 64 रन जोड़े. मार्करम 19 गेंदों में 38 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. हालांकि डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 2 ही बना सके, तो डेविड मिलर 13 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने.

रिकेल्टन 21 गेंदों में 44 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंस गए. 35 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे जेसन स्मिथ को अभिषेक ने पवेलियन की राह दिखाई. अंतिम ओवरों में मोर्का यानसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 रन जड़े, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

विज्ञापन

ईशान-हार्दिक ने मचाई तबाही

टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने ईशान किशन उतरे. ईशान इस मौके को भुनाने में पूरी तरह से सफल भी रहे. उन्होंने 20 गेंदों की अपनी पारी में 53 रन जड़े. ईशान कमाल की लय में नजर आए और उन्होंने साउथ अफ्रीका के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया.

विज्ञापन

विकेटकीपर बैटर ने रिटायर्ड आउट होने से पहले खेली 20 गेंदों में 265 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 53 रन ठोके. अपनी इस इनिंग के दौरान ईशान ने 2 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए. हालांकि, अभिषेक लय में दिखाई नहीं दिए और उन्होंने रिटायर्ड आउट होने से पहले 18 गेंदों में 24 रन जड़े.

तिलक वर्मा का बल्ला भी जमकर गरजा और उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 2 चौके और इतने ही सिक्स की मदद से 30 रन जड़े. अक्षर पटेल भी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 35 रन जड़े. अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. हार्दिक ने मात्र 10 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके बूते टीम इंडिया 240 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ