---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

9 चौके, 4 सिक्स… वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में मचाई बल्ले से तबाही, अफगानी गेंदबाजों संग किया खिलवाड़

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा है. 14 वर्षीय बैटर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक ठोका.

---विज्ञापन---

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भी जमकर गरजा है. अफगानिस्तान से मिले 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी. युवा बैटर के आगे अफगानी बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया.

वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका. 33 गेंदों की अपनी पारी में वैभव ने 9 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वैभव ने एरोन जॉर्ज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 90 रन जोड़े.

---विज्ञापन---

वैभव ने मचाया धमाल

सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान से मिले 311 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत. 14 वर्षीय बैटर ने शुरुआती 10 गेंदें बेहद संभलकर खेलीं. हालांकि, क्रीज पर आंखें जमाने के बाद वैभव ने खूब गर्दा उड़ाया.

वैभव ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए. 33 गेंदों में उन्होंने 68 रन जड़े. 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वैभव ने अपनी इस इनिंग में 9 चौके और 4 सिक्स ठोके. वैभव ने 68 में से 60 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे. वैभव तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन नूरिस्तानी ओमरजई ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: INDU19 vs AFG-U19: 18 साल के अफगानी बल्लेबाज के आगे बेबस हुए भारतीय बॉलर्स, धमाकेदार शतक ठोक लूटी महफिल

फैजल-उजैरुल्लाह ने ठोका शतक

सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत दमदार रही और पहले विकेट के लिए उस्मान सादात और खालिद ने मिलकर 53 रन जोड़े. खालिद 31 रन बनाकर चलते बने. वहीं, उस्मान 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फैजल और उजैरुल्लाह ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 148 रन जोड़े. फैजल और उजैरुल्लाह के आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए.

---विज्ञापन---

फैजल ने 93 गेंदों में 15 चौके की मदद से 110 रन ठोके.फैजल के आउट होने का ज्यादा फर्क उजैरुल्लाह की बैटिंग पर नहीं पड़ा और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 86 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. उजैरुल्लाह ने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 2 सिक्स जमाए, जिसके दम पर अफगानिस्तान 300 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही.

First published on: Feb 04, 2026 06:20 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola