T20 World Cup के इतिहास में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? एक क्लिक में पढ़ें सबकुछ

Team India T20 World Cup History: टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले गए हैं. भारत ने इस दौरान 2 बार खिताब जीता है. एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने भारत को 1-1 खिताब जिताया है. आइए नजर डालते हैं टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर.

Cricket News - 2026-02-04T182359.240

Team India T20 World Cup History: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. भारत और श्रीलंका मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी संभाल रहे हैं. भारत अपनी ट्रॉफी को बचाने के लिए उतरेगा, साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था. साल 2007 में वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी. अब तक वर्ल्ड कप के 9 एडिशन खेले गए हैं. आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक वर्ल्ड कप में कैसा रहा है?

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में चैंपियन

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में खिताब अपने नाम किया था. एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 152 रन ही बना पाई थी.

विज्ञापन

साल 2009 में निराशाजनक प्रदर्शन

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में खराब प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ हार गई थी. अंत में उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2010

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2010 में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा. इस मेगा इवेंट में भी भारतीय टीम सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी और उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2012

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2012 में उम्मीद से ज्यादा खराब प्रदर्शन किया. पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया से खासा उम्मीदें थीं, लेकिन टीम को टी20 विश्व कप 2012 में निराशाजनक प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फाइनल में मिली हार

टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के दमपर भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि बाद में श्रीलंका ने 18 ओवरों में 130 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत का सपना चूर हो गया.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में सपना टूटा

साल 2016 में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. भारत ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने उन्हें हरा दिया.

विज्ञापन

पाकिस्तान से मिली हार

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में भारत का सफर खत्म हो गया.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2022

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप 2022 में भी भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने 10 विकेट से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पाकिस्तान को हराया था.

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बना भारत

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ