Ishan Kishan May play DY Patil Tournament Before IPL 2024

ईशान किशन की अक्ल आई ठिकाने! IPL से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ने मैदान पर की वापसी

Ishan Kishan Set To Return Before IPL: ईशान किशन ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इससे ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी की अक्ल ठिकाने आ गई है। अगर किशन ऐसा नहीं करते हैं, तो टीम इंडिया में खिलाड़ी की वापसी मुश्किल हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं खिलाड़ी ने क्या फैसला किया है।

Ishan Kishan Set To Return Before IPL: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की अक्ल ठिकाने आ गई है। अब आखिरकार ईशान किशन अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो उनका क्रिकेटिंग करियर खतरे में पड़ सकता था। ईशान को बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी वह अपने फैसले पर अड़े थे, लेकिन अब ईशान के तेवर बदल चुके हैं। इससे ऐसा ही लग रहा है कि आखिरकार ईशान की अक्ल ठिकाने आ ही गई है। चलिए हम आपको बताते हैं खिलाड़ी ने ऐसा क्या फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान किशन ने क्या फैसला किया

ईशान किशन को लंबे समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए कहा जा रहा था। भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी कई बार खिलाड़ी को चेतावनी दी थी कि अगर भारतीय टीम के लिए खेलना है, तो डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा, लेकिन ईशान ने बात नहीं मानी थी। फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम में खिलाड़ियों का चयन के लिए मुख्य आधार डोमेस्टिक क्रिकेट रहेगा, ना कि आईपीएल रहेगा। जय शाह के इस बयान के बाद भी ईशान ने डोमेस्टिक खेलने का फैसला नहीं किया। फिर बीते दिन रांची टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जिसके अंदर क्रिकेट खेलने की भूख नहीं है, उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे भी अनुमान लगाया जा रहा था कि इशारा ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर किया जा रहा है। इन सबके बीच ईशान ने आखिरकार डोमेस्टिक क्रिकेट में लौटने का फैसला किया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ab_abhishek115/status/1762176248007299449

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या भी कर चुके हैं फैसला

ईशान किशन डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते दिखे हैं। खिलाड़ी आरबीआई टीम की ओर से खेल रहे हैं। ईशान भली भांति समझ रहे थे कि अगर इतना बोलने के बाद भी वह डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो उनका क्रिकेटिंग करियर खतरे में पड़ सकता है। इसी कारण से खिलाड़ी डीवाई पाटिल टूर्नामेंट के हिस्सा बने हैं। बीते सोमवार को हार्दिक पांड्या भी डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते दिखे थे। अब ईशान भी इस टूर्नामेंट में खेलते दिखे हैं।

विज्ञापन

क्या किसी दबाव में हैं ईशान किशन

बता दें कि डीवाई पाटिल टूर्नामेंट का टीम इंडिया में सेलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन फिर भी अगर ईशान ने टूर्नामेंट खेलने का फैसला किया है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है ईशान आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टूर्नामेंट के साथ जुड़े हैं, ताकि उनकी प्रैक्टिस हो जाए। इसका एक कारण यह भी हो सकता है टीम इंडिया के कप्तान या फिर कोच की ओर से बार-बार डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए कहा जा रहा था। शायद इसी कारण से ईशान ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ