'आप विजय पा लेंगे', MD Shami की सर्जरी के बाद PM Modi ने किया ट्वीट

PM Modi Post on Mohammed Shami: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर पोस्ट किया है। शमी ने आज ऑपरेशन कराया है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शमी को लेकर पोस्ट साझा किया है। चलिए आपको बताते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा।

India vs England PM Modi Tweet on Mohammed Shami ankle injury

PM Modi Post on Mohammed Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी एंकल की सर्जरी कराई है। खिलाड़ी ने अपने ट्विटर हैंडल अपनी तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद शमी की सर्जरी पर ट्वीट कर दिया है। पीएम मोदी ने शमी के पोस्ट को टैग करते हुए लिखा कि आप इस पर विजय पा लेंगे। इसके साथ ही पीएम ने शमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। शमी की सर्जरी पर पीएम मोदी का ट्वीट आते ही यह वायरल हो गया है। शमी के फैंस पीएम मोदी के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने आज यानी मंगलवार को शमी को लेकर ट्वीट किया है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप उस साहस के साथ इस चोट पर विजय पा लेंगे। इतना लिखने के साथ ही पीएम ने शमी को टैग भी कर दिया है। फैंस मोदी के इस पोस्ट की खूब सराहना कर रहे हैं। खासकर शमी के फैंस को पीएम मोदी का यह पोस्ट खूब पसंद आया है।

क्या टी20 विश्व कप से भी बाहर होंगे शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाल ही में आईपीएल 2024 से बाहर होना पड़ा है। शमी को लेकर खबर आई थी कि वह एंकल इंजरी के कारण आईपीएल 2024 नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में फैंस के मन में एक और सवाल है कि क्या गेंदबाज इसी साल के जून महीने में होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलते नहीं दिखेंगे। शमी ने आईसीसी विश्व कप 2023 में खूब धूम मचाया था और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। शमी को विश्व कप के शुरुआती 4 मैचों के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन फिर भी खिलाड़ी सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए थे। यही कारण है कि फैंस की चाहत है कि वह टी20 विश्व कप में भी जरूर से खेलते दिखें।

क्या शमी की होगी वापसी 

मोहम्मद शमी टी20 विश्व कप में खेलते दिखेंगे या फिर नहीं, यह बात तो स्क्वाड सामने आने के बाद ही तय हो सकता है। लेकिन शमी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा है कि मैं ऑपरेशन के बाद फिर से वापसी करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मुझे रिकवर होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगा। इससे साफ है कि खिलाड़ी टी20 विश्व कप में वापसी कर सकते हैं। अभी विश्व कप शुरू होने में 4 महीने का वक्त है, खिलाड़ी तब तक वापसी करने में कामयाबी पा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ