Ranji Trophy 2024 quarter final Tanush Kotian and Tushar Deshpande played a century innings

Mumbai की टीम ने रचा इतिहास, नंबर 10 और 11 के खिलाड़ी ने खेली शतकीय पारी

Ranji Trophy 2024: मुंबई की टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई के लिए नंबर 10 और 11 पर बल्लेबाजी करने आए दो खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो किसी असंभव की तरह लग रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली है।

Ranji Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। आज से पहले यूं तो कई बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली होगी। लेकिन मुंबई के 2 खिलाड़ी ने शतक बनाकर इतिहास रच दिया है। आमतौर पर देखा जाता है कि बैटिंग लाइनअप में नंबर 10 और 11 पर ऐसे खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए आते हैं, जो सिर्फ गेंदबाज होते हैं और किसी तरह थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी कर पाते हैं। नंबर 10 और 11 के खिलाड़ियों से बल्लेबाजी में कोई उम्मीद नहीं की जाती है। लेकिन मुंबई के लिए खेलते हुए नंबर 10 और 11 के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए ऐतिहासिक इनिंग

यह मामला रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे क्वार्टर फाइनल का है। इस मैच में मुंबई और बड़ौदा की टीम आमने-सामने है। आज इस मैच का आखिरी दिन है। इसी मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच की पहली पारी में मुंबई ने 10 विकेट के नुकसान पर 384 रन बनाए थे। लेकिन मैच की दूसरी पारी में मुंबई ने 10 विकेट के नुकसान पर 569 रन बना दिए हैं। इसी पारी में मुंबई के नंबर 10 और 11 के बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

10वें विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी

मुंबई की ओर से नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने के लिए तनुश कोटियन आए थे, जबकि नंबर 11 पर तुषार देशपांडे आए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 10वें विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी हुई थी। इस दौरान तनुश कोटियन ने 129 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले हैं। तनुश आखिरी तक नाबाद रहे  हैं। इसके अलावा तुषार देशपांडे ने भी 129 गेंदें खेली है, उन्होंने अपनी पारी में 123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के भी निकले हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। आखिरी विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह किसी करिश्मा से कम नहीं है। इससे पहले साल 1991-92 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 10वें विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए दोनों स्टार

मुंबई की टीम के आंकड़े देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि टीम ने नंबर 10 और 11 पर गेंदबाज को रखा है। दोनों खिलाड़ियों ने जिस अंदाज में बड़ौदा के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है, यह किसी गेंदबाज से हो पाना असंभव जैसा काम लगता है। बड़ौदा भी मुंबई के खिलाफ यह मुकाबला कभी नहीं भूल पाएगा। इस ऐतिहासिक पारी के कारण तनुश कोटियन और तुषार देशपांडे दोनों काफी सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दोनों खिलाड़ियों की चर्चा शुरू हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ