Ishan Kishan Exposed: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन बुरी तरह से फंस गए हैं। ईशान का झूठ एक के बाद एक करके उजागर होता जा रहा है। साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस लेने के बाद से ही बल्लेबाज को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। कई लोग ईशान के समर्थन में खड़े हैं कि वह सही है। दूसरी ओर आलोचकों की भी कोई कमी नहीं है। ईशान ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस लेते हुए कहा था कि वह मानसिक तौर पर फिट नहीं हैं। बाद में खबर आई की ईशान पार्टी कर रहे हैं। इस घटना के बाद से ही ईशान बीसीसीआई की नजरों में खटकने लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने दे डाली स्टार क्रिकेटरों को चेतावनी, लपेटे में आए अय्यर, पांड्या और ईशान
मुंबई में प्रैक्टिस कर रहा है बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका दौरे के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि ईशान को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलेगा, लेकिन यहां भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला था। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कहा कि अगर भारतीय टीम के लिए खेलना है, तो इसके लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बावजूद इसके खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला। बार-बार यह बताया जा रहा था कि टीम इंडिया के लिए खेलना है, तो घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा, लेकिन ईशान ने अपना फैसला नहीं बदला। दूसरी ओर ईशान किशन आईपीएल की तैयारी के लिए हार्दिक पांड्या के साथ प्रैक्टिस करने के लिए मुंबई पहुंच गए।
https://twitter.com/coconut_codie/status/1758544133235580997
ये भी पढ़ें:- IND Vs ENG: अश्विन की जगह फील्ड पर उतरे देवदत्त पडिक्कल, फिर भी 10 खिलाड़ियों के साथ बचा हुआ मैच खेलेगा भारत
डीवाई पाटिल टूर्नामेंट नहीं खेलेगा बल्लेबाज
ईशान किशन ने कहा कि वह बल्लेबाजी की नई तकनीक पर काम कर रहे हैं। वह पूरी तरह से फीट हैं और लगातार प्रैक्टिस भी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने की जहमत नहीं उठाई है। इस कारण से बीसीसीआई का गुस्सा ईशान किशन पर बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में ईशान ने कहा था कि वह डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट खेलेंगे। लेकिन अब उन्होंने इस टूर्नामेंट को भी खेलने से इनकार कर दिया है। ईशान घरेलू क्रिकेट बिलकुल भी नहीं खेलना चाह रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण
घरेलू क्रिकेट से क्यों भाग रहा बल्लेबाज
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि वह आईपीएल पर अपना पूरा फोकस रखना चाह रहे हैं, इसी कारण से वह घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाह रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं कि ईशान आईपीएल के लिए खुद को पूरी तरह से फिट रखना चाह रहे हैं, इस कारण से वह घरेलू क्रिकेट को थोड़ा भी वैल्यू नहीं करना चाह रहे हैं। ईशान किशन के अलावा कई ऐसे स्टार क्रिकेटर्स हैं, जो घरेलू क्रिकेट को अधिक वैल्यू नहीं करते हैं और फिट होने के बाद भी घरेलू मैच नहीं खेलते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई सेक्रेटरी ने बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया में चयन के लिए रणजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines