BCCI ने दे डाली स्टार क्रिकेटरों को चेतावनी, लपेटे में आए अय्यर, पांड्या और ईशान

BCCI Warned Cricketers: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों को बड़ी चेतावनी दे दी है। इससे ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर लपेटे में आ गए हैं।

India vs England BCCI Announce Domestic cricket will basis of selection

BCCI Warned Cricketers: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह तीसरा मुकाबला है। अभी तक यह सीरीज बराबरी पर चल रही है। ऐसे में जो भी टीम राजकोट टेस्ट को अपनी झोली में डाल लेगी, वह इस सीरीज में बढ़त बना लेगी। इस सीरीज के बीच बीसीसीआई ने भारत के कई स्टार खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा कर दी है, इससे भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका लगा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है बीसीसीआई का नया ऐलान।

‘घरेलू क्रिकेट की कम हो रही वैल्यू’

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे राजकोट टेस्ट के बीच भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। जय शाह ने एक फरमान जारी कर यह साफ कर दिया है कि टीम इंडिया में चयन का मुख्य आधार घरेलू क्रिकेट होने वाला है। बीते कुछ वर्षों में ऐसा देखा जा रहा है कि जो खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया जाता है। अर्थात टीम इंडिया में सिलेक्ट होने के लिए आईपीएल सबसे बड़ा आधार बन गया था। इस कारण से घरेलू क्रिकेट की वैल्यू कम होने लगी थी। इसी को देखते हुए बीसीसीआई सेक्रेटरी ने नया फरमान जारी किया है।

विवादों से घिरे रहे थे ईशान किशन

बता दें कि ईशान किशन इन दिनों घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण काफी चर्चा में हैं। ईशान ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद खिलाड़ी को टीम में जगह ही नहीं मिलने लगी थी। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने ये कहा भी था कि अगर किसी को टीम इंडिया के लिए सिलेक्ट होना है, तो इसके लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। कोच के इस बयान के बाद भी ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला। दूसरी ओर भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर भी बताई जा रही है कि वह काफी समय से फिट हैं, लेकिन फिर भी आईपीएल के लिए फिट रहने के कारण वह घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर की भी यही कहानी है कि फिट होने के बाद भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

क्या अब बदलेगा खिलाड़ियों का तेवर

अब बीसीसीआई के फैसले ने इन खिलाड़ियों पर गाज गिरा दी है। तीनों स्टार क्रिकेटर्स के अलावा भी वे तमाम खिलाड़ी जिसका बीसीसीआई के साथ एग्रीमेंट है, उन खिलाड़ियों के लिए भी यह बड़ा झटका है। बीसीसीआई के इस फैसले से घरेलू क्रिकेट का महत्व बढ़ गया है। खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट को भी गंभीर रूप से खेला करेंगे। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं कि क्या ईशान, अय्यर और पांड्या अब घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला करते हैं या फिर नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ