हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड सीरीज में नहीं मिला मौका, अब ईशान किशन ने थामा इस टीम का हाथ

County Championship: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला, जिसके बाद अब ईशान ने इंग्लैंड में ही काउंटी चैंपियनशिप खेलने का फैसला किया है। ईशान काउंटी के 2 मैचों में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
ईशान किशन

Ishan Kishan: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड को दौरे पर है, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम का हिस्सा नहीं है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे के लिए ईशान को इंडिया ए टीम में चुना गया था, लेकिन 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनको सीनियर टीम में मौका नहीं मिला। वहीं अब ईशान किशन ने इंग्लैंड में ही एक दूसरी टीम के लिए खेलने का फैसला किया है।

काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे ईशान किशन

इस साल होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। ईशान ने काउंटी चैंपियनशिप में 2 मैचों के लिए नॉटिंघमशायर के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। नॉटिंघमशायर टीम में ईशान दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरिन की जगह लेंगे। नॉटिंघमशायर में ईशान काफी अनुभव लेकर आने वाले हैं, उन्होंने अभी तक 58 फर्स्ट क्लास मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 3447 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक और 8 शतक शामिल है।

काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए उत्साहित किशन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक काउंटी चैंपियनशिप में खेलने को लेकर ईशान ने कहा “मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का अपना पहला मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं और यह मेरे लिए अपने कौशल को दिखाने का एक शानदार मौका होगा। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनूं और अंग्रेजी परिस्थितियों में खेलने से मुझे वास्तव में नए कौशल सीखने में मदद मिलेगी।”

विज्ञापन

ईशान के अलावा ये भारतीय भी खेलेंगे काउंटी

ईशान किशन के अलावा तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के साथ, रुतुराज गायकवाड़ यॉर्कशायर के लिए और युजवेंद्र चहल के इस महीने के अंत में नॉर्थम्पटनशायर में लौटने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- IPL में फ्लॉप MLC में गरजा फाफ डु प्लेसिस का बल्ला, 40 की उम्र में शतक लगाकर मचाया तहलका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola