India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है क्योंकि ये दोनों दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिसके बाद टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। वहीं पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलवेन को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं अब इसमें पूर्व दिग्गज इरफान पठान की भी एंट्री हुई है। इरफान पठान ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया है।
इरफान ने शार्दुल-नीतीश दोनों को चुना
अभी तक जितने पूर्व खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी में से एक खिलाड़ी को ही चुना था। वहीं अब इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इन दोनों खिलाड़ियों को चुनकर सभी को हैरान कर दिया है। वहीं स्पिन गेंदबाज के रूप में इरफान ने कुलदीप यादव की बजाय रवींद्र जडेजा को चुना है।
इसके अलावा ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट की राय ये है कि नंबर-3 पर साईं सुदर्शन खेले, लेकिन इरफान पठान ने नंबर-3 के लिए करुण नायर को चुना है। करुण नायर को 8 साल के बाद टीम इंडिया में मौका मिला है और इंग्लैंड आते ही उन्होंने रनों की बरसात भी की। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए मैच में करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया था, ऐसे में इस खिलाड़ी का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय माना जा रहा है।
इरफान पठान द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:- किस देश का क्रिकेट बोर्ड है सबसे ज्यादा अमीर? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
लियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
55 mins agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
1 hr agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
9 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
10 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
10 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
11 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
11 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines