IRE vs PAK: बाबर ने की कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, फिफ्टी के बाद भी नहीं मिली जीत

IRE vs PAK Babar Azam Record: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई है। पहले मैच में बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया था लेकिन टीम जीत नहीं पाई थी। इस मैच में बाबर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

IRE vs PAK Babar Azam Record virat kohli most t20i fifties

IRE vs PAK Babar Azam Record virat kohli most t20i fifties Image Credit: Social Media

IRE vs PAK Babar Azam Record: टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के दौरे पर हैं। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर आयरलैंड की टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही बाबर ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विराट के बराबर पहुंचे बाबर

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने 43 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान बाबर ने 8 चौके और एक छक्का लगाया था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये बाबर और विराट के नाम 38 से ज्यादा 50+ का स्कोर हो गया है। जहां टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 38 अर्धशतक और एक शतक दर्ज है, तो वहीं बाबर आजम के नाम 35 अर्धशतक के साथ 3 शतक दर्ज है।

पाकिस्तान को मिली 5 विकेट से हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम ने 57 और सैम अयूब ने 45 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने नाब 37 रन बनाए थे। वहीं आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए क्रेग यंग ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।

इसके बाद 183 रनों के लक्ष्य को आयरलैंड ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली थी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ