IND vs ENG 3rd Test Highlights: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 135 रन

IND vs ENG 3rd Test Day 4 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।

IND vs ENG LIVE

IND vs ENG LIVE

IND vs ENG 3rd Test Day 4 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। पहली इनिंग में इंग्लिश टीम ने 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत की भी पूरी टीम 387 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 17.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 58/4 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

भारत को बनाने होंगे 135 रन

भारतीय टीम को जीत के लिए 135 रन बनाने होंगे। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खो दिए हैं। भारतीय टीम ने 58 रन बना लिए हैं। आकाशदीप के रूप में भारत को चौथा झटका लगा था। केएल राहुल 47 गेंदों में 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

गिल हुए आउट

शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 9 गेंदों में 6 रन बनाए। बल्लेबाजी करने के लिए आकाशदीप आए हैं। भारत का स्कोर 15.5 ओवर के बाद 56/3 है।

करुण नायर हुए आउट

करुण नायर आउट हो गए हैं। उन्हें ब्रायडन कार्स ने चलता किया। नायर के बल्ले से 33 गेंदों में 14 रन निकले। भारत का स्कोर 12.3 ओवर के बाद 41/2 है। क्रीज पर शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।

क्रीज पर जमे राहुल और नायर

जायसवाल ने खराब बल्लेबाजी की और आउट होकर टीम को मुश्किल में डाल दिया। लेकिन इसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने मोर्चा संभाला। राहुल ने कुछ शानदार शॉट खेलकर रन जोड़े। 7.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/1 है।

भारत को पहला झटका लगा

भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है। यशस्वी जायसवाल गैर जिम्मेदराना शॉट खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया लेकिन जायसवाल का खाता तक नहीं खुल सका। क्रीज पर करुण नायर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 5 रन है।

क्रीज पर उतरे राहुल-जायसवाल

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतर चुके हैं। दोनों से भारतीय टीम को बड़ी आस है। क्रिस वोक्स इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर कर रहे हैं।

भारत को मिला 193 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड को आखिरी झटका, वाशिंगटन सुदंर ने दिया। चौथे दिन वाशिंगटन सुदंर का जादू चला। उन्होंने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। खास बात ये रही कि उन्होंने सभी बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। इंग्लैंड की दूसरा पारी 62.1 ओवर में 192 रनों पर सिमट गई। भारत को मैच जीतने के लिए 193 रन बनाने होंगे।

बुमराह का कमाल

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को 9वां झटका दे दिया है। क्रिस वोक्स 33 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 57.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 185/9 है। वोक्स की विकेट के बाद भारतीय टीम का पलड़ा भारी हो गया है। भारत जल्द से जल्द 10वां विकेट गिराना चाहेगा।

बुमराह ने दिया आठवां झटका

ब्रायडन कार्स 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसका जवाब कार्स के पास नहीं था।

बेन स्टोक्स लौटे पवेलियन

भारत को बड़ी सफलता वाशिंगटन सुदंर ने दिलाई। उन्होंने बेन स्टोक्स को पवेलियन लौटाया। भारत के लिए ये बड़ा ब्रेक थ्रू है। क्योंकि स्टोक्स मैच का पासा पलटने में माहिर हैं। उन्होंने 96 गेंदों में 33 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 54.5 ओवर के बाद 181/7 है।

तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। वॉशिंगटन सुंदर का स्पेल इस सेशन में देखने लायक होगा।

टी-ब्रेक तक इंग्लैंड 175/6

टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 175 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। बेन स्टोक्स 27 और क्रिस वोक्स 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

एक छोर संभालकर खड़े हुए हैं स्टोक्स

बेन स्टोक्स 76 गेंदें खेल चुके हैं और उनके खाते में अभी 26 रन हैं। हालांकि, वह एक छोर संभालकर खड़े हुए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 173 पर पहुंच गया है। क्रिस वोक्स कप्तान का साथ निभा रहे हैं।

सुंदर ने स्मिथ को किया बोल्ड

वॉशिंगटन सुंदर अपने स्पेल से इस मैच का रुख पलट रहे हैं। कमाल की बॉल फेंकते हुए सुंदर ने जेमी स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इंग्लैंड को छठा झटका 164 के स्कोर पर लगा है।

रूट हुए क्लीन बोल्ड

जो रूट की संघर्ष भरी पारी का अंत वॉशिंगटन सुंदर ने कर दिया है। रूट 40 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। इंग्लैंड की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

विकेट की तलाश में टीम इंडिया

जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। यह पार्टनरशिप धीरे-धीरे टीम इंडिया द्वारा बनाए गए दबाव को कम कर रही है। भारत को इस सेशन में एक विकेट की सख्त दरकार है। स्टोक्स 5 और रूट 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रूट का विकेट लेना जरूरी

जो रूट पहली इनिंग की तरह ही भारत के लिए दूसरी पारी में भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। रूट 30 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो उनका साथ बेन स्टोक्स 7 रन बनाकर दे रहे हैं।

IND vs ENG 3rd Test Day 4 LIVE: लंच के बाद खेल का आगाज

लंच के बाद दूसरे सेशन की शुरुआत हो चुकी है। पहली गेंद पर जो रूट को जीवनदान मिला। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने आकाशदीप की पहली गेंद पर कैच छोड़ दिया। भारत का स्कोर 25.3 ओवर के बाद 100/4 है। भारतीय टीम को पांचवें विकेट की तलाश है। क्रीज पर रूट और कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।

टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन

चौथे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 98 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं, लेकिन 4 बड़े विकेट भी गंवा दिए हैं। जो रूट 17 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हुए हैं।

हैरी ब्रूक क्लीन बोल्ड

हैरी ब्रूक को 23 रन के स्कोर पर आकाशदीप ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है और स्कोर बोर्ड पर 87 रन ही लगे हैं।

जैक क्राउली चले पवेलियन

नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली की पारी का अंत कर दिया है। क्राउली 22 रन बनाकर चलते बने हैं।

इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

DSP सिराज ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया है। ओली पोप सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने हैं। पोप विकेट के सामने पाए गए हैं। अंपायर के नॉटआउट करार देने पर कप्तान गिल ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, जो भारतीय टीम के एकदम पक्ष में रहा है।

मोहम्मद सिराज ने दिलाई पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। उन्होंने बेन डकेट को आउट किया। वह 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर ओली पोप बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 6.3 ओवर के बाद 23/1 है।

चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। जैक क्राउली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। पहला ओवर मोहम्मद सिराज डालेंगे।

रोमांच से भरा होगा पहला एक घंटा

अब से थोड़ी देर में चौथे दिन का खेल बस शुरू होगा। टीम इंडिया को बुमराह से शुरुआत में विकेट की उम्मीद होगी, तो इंग्लैंड चाहेगा कि जैक क्राउली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी लंबा खेला। जो भी हो, लेकिन पहला एक घंटा रोमांच से भरा होने वाला है।

बुमराह को जमाना होगा रंग

चौथे दिन का पहला एक घंटा काफी अहम होगा। जसप्रीत बुमराह और सिराज अगर इस दौरान विकेट निकालने में सफल रहे, तो इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेला जा सकता है। बेन डकेट भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे।

जैक क्राउली बनाम भारतीय टीम

तीसरे दिन के आखिरी ओवर में हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे ने इस मैच में अब जान फूंक दी है। जैक क्राउली आज जब बल्लेबाजी करने उतरेंगे, तो भारतीय टीम के उनके खिलाफ तेवर देखने लायक होंगे।

टेस्ट मैच का आज अहम दिन

टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। मैच के नतीजे के लिहाज से आज का दिन काफी अहम होने वाला है। टीम इंडिया के गेंदबाजों को पहले सेशन में विकेट निकालने होंगे। वहीं, इंग्लैंड की कोशिश शुरुआती एक घंटे में कोई विकेट ना खोने की होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ