IPL 2026 SRH vs RCB Live Streaming: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी. यह मैच शुक्रवार, 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब उनकी नजरें पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रहकर लीग स्टेज समाप्त करने पर होगी. नंबर-1 का स्थान हासिल करने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
SRH और RCB के बीच नंबर-1 बनने की जंग
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम ने 13 में 9 मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है. आरसीबी की टीम यह मैच जीतकर टॉप पर अपना कब्जा जमाए रखना चाहेगी.
वहीं, पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में से 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है. ऐसे में हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर पहले नंबर पर पहुंच सकती है. हालांकि, इसके लिए टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और अपने नेट रनरेट को बेहतर करना होगा.
SRH vs RCB: किसका पलड़ा भारी?
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो SRH का पलड़ा भारी है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं और बेंगलुरु ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2023 से आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद ने सिर्फ दो मैच जीते हैं और तीन हारे हैं.
SRH vs RCB: कब और कहां देखें लाइव?
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 67वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या टीम इंडिया के ‘अगले सचिन’ बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व चीफ सिलेक्टर ने किया बड़ा दावा
SRH vs RCB: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे.
इम्पैक्ट प्लेयर – स्मरण रविचंद्रन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड/सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट प्लेयर – रसिक सलाम डार.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB के खिलाफ महामुकाबले में ऐसी होगी SRH की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद पैट कमिंस करेंगे बदलाव?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines