IPL 2026: RCB के खिलाफ महामुकाबले में ऐसी होगी SRH की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद पैट कमिंस करेंगे बदलाव?

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच RCB के खिलाफ होने वाला है. SRH के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर बनी हुई है. आइए RCB के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

SRH Team (3)
1 / 6

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 22 मई यानी आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं लेकिन वो टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में CSK को हराया था और अब RCB के खिलाफ मैच में उनके टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

ओपनर्स से रहेंगी उम्मीदें

ओपनर्स से रहेंगी उम्मीदें2 / 6

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने IPL 2026 में खूब रन बनाए हैं. अब लीग स्टेज के अंतिम मैच में भी दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ट्रेविस और अभिषेक ने अगर अच्छी शुरुआत दे दी, तो RCB के हौसले पस्त हो सकते हैं.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में इन-फॉर्म बल्लेबाज

मिडिल ऑर्डर में इन-फॉर्म बल्लेबाज3 / 6

SRH के पास मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा के रूप में शानदार इन फॉर्म बल्लेबाज हैं. स्मरण रविचंद्रन और नीतीश कुमार रेड्डी से भी इस मैच में काफी उम्मीदें रहने वाली हैं. नीतीश से गेंदबाजी अटैक में भी योगदान देने की उम्मीद होगी.

गेंदबाजी अटैक है मजबूत

गेंदबाजी अटैक है मजबूत4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है. ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और पैट कमिंस पर तेज गेंदबाजी अटैक का भार होगा. शिवांग कुमार पिछले मैच में कोई विकेट नहीं झटक पाए थे लेकिन किफायती साबित हुए थे. अब RCB के खिलाफ उनका लक्ष्य विकेट झटकना होगा.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के पास इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साकिब हुसैन का उपयोग करने का विकल्प है. हुसैन की तेज गेंदबाजी SRH के लिए फायदेमंद रही है. RCB के खिलाफ भी वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा (wk), स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (c), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे. (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन