हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2025: क्या SRH का साथ छोड़ बीच सीजन से जा रहे पैट कमिंस? पत्नी की पोस्ट से मची खलबली

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कप्तान पैट कमिंस बीच सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
ipl 2025 pat cummins

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 7 मैचों के बाद टीम को महज 2 मैचों में ही जीत मिल पाई है, जिसके चलते अब टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। बीती रात आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में हैदराबाद को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद को एक ओर बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान पैट कमिंस के बीच आईपीएल 2025 में टीम का साथ छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट से लगाई जा रही अटकलें

शुक्रवार को कमिंस की पत्नी बेकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि वह देश छोड़कर जा रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमिंस की पत्नी ने 2 स्टोरी लगाई। एक स्टोरी के कैप्शन में लिखा “पैट कमिंस हमेशा ज्यादा सामान लेकर चलते हैं।”

वहीं दूसरी स्टोरी के कैप्शन में लिखा कि “अलविदा भारत। हमें इस खूबसूरत देश में आकर बहुत अच्छा लगा।” ये स्टोरी सामने आने के बाद अब फैंस कमिंस के सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ने की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई ये किसी को नहीं पता है, क्योंकि न तो फ्रेंचाइजी और न ही खिलाड़ी की तरफ से इसको लेकर कोई अपडेट दिया गया है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चटकाए थे 3 विकेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके थे। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए पैट कमिंस ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ 9वें पायदान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 3 टीमों की प्लेऑफ से विदाई लगभग तय, मंडरा रहा बड़ा खतरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola