IPL 2025 MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के आईपीएल 2025 में लीग मैच अब पूरे हो चुके हैं। अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। वहीं इस जीत के साथ पंजाब किंग्स टेबल टॉपर बन गई। वहीं देखा गया है कि पिछले 2 मैचों में युजवेंद्र चहल को टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, जिसके बाद फैंस जानना चाहते है कि आखिर चहल को 2 मैचों से क्यों बाहर रखा गया है? इसको लेकर मैच के बाद शशांक सिंह ने टीम कल्चर का हवाला देते हुए बड़ा बयान दिया।
शशांक ने बस ड्राइवर से कर दी चहल की तुलना
जयपुर में खेले गए इस मैच के बाद शशांक सिंह पंजाब किंग्स की तरफ से मीडिया से बातचीत करने आए। इस दौरान उन्होंने कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। मीडिया से बातचीत करते हुए शशांक ने बताया “श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग ने पहली टीम मीटिंग में साफ कर दिया था कि वे हमारे सबसे सीनियर खिलाड़ी युजी चहल और हमारे बस ड्राइवर के साथ सम्मान का व्यवहार करेंगे। उन्होंने इसे बनाए रखा है, उन्होंने युजी और हमारे बस ड्राइवर को समान सम्मान दिया है।” शशांक का मानना है कि रिकी ने सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना सिखाया है।
आगे शशांक ने कहा “श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खेलना मेरे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। वह सभी को स्वतंत्रता देता है, उसने पंजाब किंग्स की टीम में एक-दूसरे से प्यार करने और देखभाल करने की संस्कृति विकसित की है।”
आईपीएल 2025 में चहल ने चटकाए 14 विकेट
युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के सबसे सीनियर खिलाड़ी है, इस सीजन उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। अभी तक उन्होंने 12 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए चहल ने 14 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन चहल का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 28 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। अब चहल प्लेऑफ में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- MI vs PBKS: भविष्यवाणी हुई सच तो शशांक सिंह का पहला रिएक्शन आया सामने, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 44 साल का सूखा किया खत्म
1 min agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
19 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines