IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन-18 में शानदार शुरुआत की, लेकिन अब टीम लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है। पिछले मैच में आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी पर हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। होम ग्राउंड पर 2 मैचों में मिली हार के बाद अब आरसीबी को अपना ड्रेसिंग रूम बदलने की अजीबोगरीब सलाह मिली है।
किसने दी RCB को ड्रेसिंग रूम बदलने की सलाह?
क्रिकबज पर बोलते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने कहा ” मुझे लगता है कि उन्हें ड्रेसिंग रूम से सभी साइनेज हटा देने चाहिए, और उन्हें दूसरे में ले जाना चाहिए। बस ड्रेसिंग रूम बदल दें !” उन्होंने कहा ये छोटी-छोटी बातें। यह सिर्फ नजारे बदलने जैसा हो सकता है। यह सुनने में बहुत मूर्खतापूर्ण लगता है, लेकिन अगर कोई ऐसा कर सकता है तो वो आरसीबी है।”
RCB को 2 मैचों में मिली हार
आरसीबी ने अभी तक इस सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों ही मैच आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर हारे है। पहले मैच में गुजरात ने आरसीबी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8 विकेट से हराया था, तो वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।
पिछले मैच में केएल राहुल पड़े थे भारी
पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। इस मैच में राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। शानदार छक्का लगाकर राहुल ने मैच को फिनिश किया था, उसके बाद इस खिलाड़ी जश्न मनाने का तरीका देखने लायक था जो मैच के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ।
ये भी पढ़ें:- ‘कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलने लायक…’ CSK की हार के बाद डेल स्टेन की पोस्ट वायरल, किस पर साधा निशाना?
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
5 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
6 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
10 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines