Preity Zinta Praises Abhishek Sharma: आईपीएल 2025 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में रनों का तूफान देखने को मिला, जहां पैट कमिंस की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब को हराने में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की हाहाकारी पारी खेली। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद खास अंदाज में इसका जश्न भी मनाया। उनकी पारी ने ना सिर्फ हैदराबाद की पूरी टीम, बल्कि पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा को भी खुश कर दिया। इस तरह से प्रीति जिंटा अपनी ‘दुश्मन’ टीम के खिलाड़ी की ही दीवानी हो गईं।
प्रीति जिंटा मैच के बाद अभिषेक से ना सिर्फ मिलती दिखीं, बल्कि उनको बधाई देते हुए उनका सिग्नेचर सेलिब्रेशन भी खुद से किया। मैदान पर दिखे इस नजारे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। प्रीति जिंटा ने मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अभिषेक की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है। क्या प्रतिभा है, एक अविश्वसनीय पारी। बधाई हो SRH! हमारे लिए आज की रात को भूल जाना और आगे बढ़ना ही बेहतर है। ये टूर्नामेंट की शुरुआत है, ऐसे मैचों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने एक झटके में विराट-केएल राहुल को छोड़ा पीछे, ऑरेंज कैप लिस्ट में मारी एंट्री
इस मैच में अभिषेक ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के धागे खोल दिए और जमकर उनकी धुनाई की। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और दस छक्के शामिल रहे। उनकी इस ऐतिहासिक पारी के दम पर हैदराबाद ने 246 रनों का बड़ा टारगेट केवल 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और मैच 8 विकेट से अपने नाम किया।
प्रीति ने की अपनी टीम की तारीफ
पंजाब इस मैच में बेशक 245 रन बनाकर भी हार गई, लेकिन इसके बाद भी टीम की मालिक प्रीति ने अपनी टीम की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टॉइनिस को उनकी शानदार कोशिश के लिए बधाई। मुझे गर्व है कि उन्होंने इतना अच्छा खेला। मुझे यकीन है कि हम अगले मैचों में और मजबूती से वापसी करेंगे।’
यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा की पॉकेट में कब से थी सेलिब्रेशन वाली पर्ची, हेड ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
25 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
30 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
44 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines