---विज्ञापन---

खेल angle-right

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा की पॉकेट में कब से थी सेलिब्रेशन वाली पर्ची, हेड ने किया खुलासा

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी पॉकेट से एक पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया था। आखिर कितने दिन से वो पर्ची अभिषेक की पॉकेट में थी उसका खुलासा ट्रैविस हेड ने किया।

---विज्ञापन---

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल इतिहास का पहला शतक लगाया। ये शतक महज 40 गेंद में आया। इस शतक को लगाने के बाद अभिषेक ने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया, उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली थी जिस पर ऑरेंज आर्मी के लिए एक खास संदेश लिखा था। वहीं मैच के बाद अभिषेक के जोड़ीदार ट्रैविस हेड ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कितने दिन से अभिषेक उस पर्ची को अपनी पॉकेट में डालकर खेल रहे थे?

अभिषेक की पर्ची पर हेड का खुलासा

शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी पॉकेट से जो पर्ची निकाली थी उस पर लिखा था ‘ये शतक ऑरेंज आर्मी के लिए…’ वहीं मैच के बाद ट्रैविस हेड ने पर्ची पर खुलासा करते हुए बताया कि “यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में छह मैचों से था, खुशी है कि यह आज रात बाहर आया।” यानी पिछले सभी मैचों में अभिषेक इस पर्ची को लेकर खेल रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा था कि वे इसको निकालकर सेलिब्रेशन कर पाते।

---विज्ञापन---

इस मैच से पहले नहीं लगाया था एक भी छक्का

इस सीजन में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन पहले 5 मैचों में कुछ खास नहीं रहा था। इन 5 मैचों में अभिषेक एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने छक्कों की बारिश की। इस मैच में अभिषेक ने 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

---विज्ञापन---

ट्रैविस हेड ने भी खेली थी शानदार पारी

इस मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। हेड ने बल्लेबाजी करते हुए मैच में 37 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 9 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने एक झटके में विराट-केएल राहुल को छोड़ा पीछे, ऑरेंज कैप लिस्ट में मारी एंट्री

First published on: Apr 13, 2025 10:27 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola