हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PBKS vs MI: दिल तोड़ने वाली हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कहां हुई चूक?

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर 2 जैसै अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद निराश दिखे।

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या (X/@mufaddal_vohra)

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं हार के साथ मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया। अब पंजाब किंग्स का फाइनल में सामना 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। पंजाब के हाथों मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश दिखे। इसके अलावा पांड्या को हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए देखा गया।

हार के बाद क्या बोले हार्दिक?

अहम मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा “श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे। मुझे लगता है कि उन्होंने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि यह बराबरी का था, लेकिन गेंदबाजी इकाई के तौर पर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी, जो मुझे लगता है कि इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है। और जैसा कि मैंने बताया कि वे वाकई शांत थे, उन्होंने हमें दबाव में रखा और मुझे लगता है कि हम जिस तरह से चाहते थे, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए।”

आगे हार्दिक ने बताया “मैं इसे विकेट पर नहीं डालूंगा। अगर हमें कुछ बेहतर करना होता तो शायद कोई सही लेंथ पर गेंदबाजी करता या शायद सही समय पर सही गेंदबाज, नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था। पीछे मुड़कर देखें तो यह अलग होता और यह बहुत जल्दी भी हो सकता था, बूम को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हों तो जस्सी जस्सी ही हैं और वह कुछ खास कर सकते हैं और आज ऐसा नहीं हुआ।”

विज्ञापन

मैच में आया श्रेयस अय्यर का तूफान

इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस मैच में अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली थी। जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस पारी के चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: एक गलती पड़ गई मुंबई को भारी, इस वजह से हाथ से निकल गई जीती हुई बाजी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola