IPL 2025: आईपीएल 2025 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब मुंबई नंबर-4 पर ही रहने वाली है। अब मुंबई इंडियंस का एलिमिनेटर में सामना आरसीबी या गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले से पहले मुंबई की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है, दूसरी तरफ इन दोनों टीमों के खिलाफ अभी तक इस सीजन में मुंबई इंडियंस जीत नहीं पाई है ऐसे में टीम के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है।
मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन
आईपीएल में जब-जब मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबला खेला है तब-तब टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। आज तक मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबला नहीं जीत पाई है। ऐसे में अब एक बार फिर से टीम एलिनिनेटर में आकर फंस गई है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और इनमें 6 बार टीम टॉप-2 में रही है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस 4 बार एलिमिनेटर मैच खेल चुकी है और हर बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब किंग्स से मिली करारी हार
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 69वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 57, रेयान रिकल्टन ने 27, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 और रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए थे।
इसके बाद पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मैच में पंजाब किंग्स की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले प्रियांश आर्या ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 35 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली, फिर जोश इंग्लिस ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी। जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस शानदार पारी के चलते इंग्लिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी तरफ कप्तान श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ये भी पढ़ें:- MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
2 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
2 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
3 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
4 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
4 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
4 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines