हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MI vs DC: 3 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए थे। 3 विकेट लेकर बुमराह ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

IPL 2025 MI vs DC: वानखेड़े स्टेडियम में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का धमाल देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर बुमराह कहर बनकर टूटे। इस मैच में बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम करके इतिहास रच दिया। इसके अलावा बुमराह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

बुमराह के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3.2 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। अब बुमराह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक ही मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले बन गए हैं। आईपीएल में 25वीं बार बुमराह ने ये कारनामा करके दिखाया। बुमराह के अलावा युजवेंद्र चहल आईपीएल में 22 बार ये कारनामा कर चुके हैं।

 

क्रम संख्या गेंदबाज का नाम 3 या उससे ज्यादा विकेट वाली पारियां
1 जसप्रीत बुमराह 25
2 युजवेंद्र चहल 22
3 लसिथ मलिंगा 19
4 रविन्द्र जड़ेजा 17
5 अमित मिश्रा 17
6 सुनील नारायण 17
7 हर्षल पटेल 17

 

दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए

वहीं जसप्रीत बुमराह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में बुमराह ने केकेआर के सुनील नरेन को पछाड़ा है। बुमराह अब आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 मैचों में 28 विकेट चटका चुके हैं। वहीं सुनील नरेन ने 24 मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

प्लेऑफ से बाहर हुई दिल्ली कैपिटल्स

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 180 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें:- MI vs DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, बन गई पहली टीम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola