IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन होने वाला है। जिसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी तैयार हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में 574 खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है, जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं अब एक पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि कौनसा भारतीय खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के नीलामी रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। जिनको केकेआर ने पिछले ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इरफान पठान ने किया बड़ा दावा
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि, “मिचेल स्टार्क का नीलामी रिकॉर्ड खतरे में है। ऋषभ पंत इसे तोड़ने के लिए तैयार हैं!” दरअसल इरफान से पहले दूसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन करवाया था, इस दौरान पंत सबसे महंगे बिके थे। जिनको पंजाब किंग्स ने 29 करोड़ रुपये में खरीदा था। सोशल मीडिया पर भी पंत को लेकर काफी पोस्ट शेयर की जा रही है, जिसमें फैंस दावा कर रहे हैं कि ये खिलाड़ी इस बार नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- मुंबई को चैंपियन बनाने वाले कोच की हुई RCB खेमे में एंट्री, IPL 2025 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली कैपिटल्स ने किया था रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद अब ऋषभ पंत अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। इस खिलाड़ी के ऊपर लगभग सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहने वाली हैं। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और केकेआर जैसी टीमें पंत को टारगेट कर सकती हैं।
आईपीएल 2024 में पंत ने लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। कार एक्सीडेंट के बाद पंत लगभग डेढ साल तक क्रिकेट नहीं खेले थे। हालांकि पंत का कमबैक काफी शानदार रहा था। पिछले सीजन पंत ने बल्लेबाजी करते हुए 446 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 155.40 का रहा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Mock Auction: KKR के हुए जोस बटलर, 15 करोड़ से ज्यादा की लगी बोली
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
2 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
3 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
4 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
7 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines