IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन का मंच तैयार है, जहां दुनियाभर के 577 खिलाड़ियों पर आईपीएल की दस टीमें बोली लगाएंगी। इन खिलाड़ियों में से टीमें कुल मिलाकर 204 खिलाड़ियों को ही खरीद पाएंगी, जिसमें अधिकतम 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस मेगा ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा निगाहें रहेंगी, उनमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और जोस बटलर का नाम शामिल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें कुछ खिलाड़ी ऑक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 करोड़ का बैरियर भी तोड़ सकते हैं। 30 करोड़ रुपये का बैरियर ऐसा अमाउंट है, जिसे अब तक कोई भेद नहीं सका है।
बता दें कि आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं, जिन्हें पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके बाद सबसे महंगे ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस थे, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था। इन दोनों खिलाड़ी पर लगी बोली देखने के बाद ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार किसी भारतीय खिलाड़ी को स्टार्क और कमिंस से ज्यादा पैसा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: स्टार स्पोर्ट्स, हॉटस्टार या सोनी नहीं, यहां फ्री में देखें मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग
पंत हैं 30 करोड़ पाने के प्रबल दावेदार
30 करोड़ पाने के सबसे प्रबल दावेदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जिन्हें इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। पंत दिल्ली के कप्तान थे। ऐसे में मेगा ऑक्शन में जो भी टीम उन पर बोली लगाएगी, वो निश्चित पर उन्हें टीम का कप्तान भी बनाएगी। पंत के आज तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी पंजाब किंग्स में शामिल होने की उम्मीद है क्योंकि उसके सबसे बड़ा पर्स है। टीम के पर्स में इस समय 110.5 करोड़ रुपये हैं।
अय्यर पर भी बड़ा दांव खेलती हैं टीमें
दूसरी ओर इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर भी बड़ी राशि हासिल कर सकते हैं। अय्यर रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक आदर्श पिक हो सकते हैं, क्योंकि टीम पंत को रिलीज करने के बाद एक कप्तान की भी तलाश में है। तीन साल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले केएल राहुल मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से बड़ा अमाउंट हासिल कर सकते हैं। हालांकि अगर उनकी इस टीम में वापसी नहीं होती है तो फिर उन्हें निराशा हाथ लग सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: कंगारू सरजमीं पर यशस्वी जायसवाल ने जड़ा लाजवाब शतक, राहुल संग मिलकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
25 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
36 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines