IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर भी काफी सवाल उठने लगे हैं। बीते दिन आईपीएल 2025 में सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। धोनी को लगातार अपने बल्लेबाजी क्रम और धीमी पारियों के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने कहा कि एमएस धोनी को आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद संन्यास ले लेना चाहिए थे। दिल्ली के खिलाफ एमएस धोनी लगभग 10 ओवर तक क्रीज पर टिके थे, लेकिन वे सीएसके को मैच नहीं जीता पाए थे।
धोनी के संन्यास पर मनोज तिवारी का बयान
मनोज तिवारी का मानना है कि आईपीएल में लगातार खेलते रहने से धोनी अपना नाम, शोहरत और सम्मान खो रहे हैं जो उन्होंने इतने सालों में कमाया है। क्रिकबज पर बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा ” मुझे लगता है कि उनके लिए रिटायर होने का सही समय 2023 था, जब उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीती। उन्हें तब ही रिटायर हो जाना चाहिए था। कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि क्रिकेट से उन्होंने जो भी प्रसिद्धि, नाम और सम्मान कमाया है। पिछले दो सालों में जिस तरह से वे खेल रहे हैं , उससे यह सब खत्म हो रहा है।”
आगे मनोज तिवारी ने बताया ” मेरे हिसाब से जो फैसले लिए जा रहे हैं, वे टीम के हित में नहीं हैं। मुझे लगता है कि एक मजबूत फैसला लिया जाना चाहिए, एक मजबूत फैसला लिया जाना चाहिए, और किसी को यह समझाना चाहिए, अगर यह अब और नहीं हो रहा है, तो कोई बात नहीं, बस इसे जाने दें। ”
दिल्ली के खिलाफ बनाए 30 रन
दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में एमएस धोनी 10वें ओवर में रवींद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आ गए थे। इस मैच में फैंस को उनसे उम्मीद थी कि धोनी आज टीम को मैच जीता सकते हैं लेकिन ऐसा हो न सका। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 26 गेंदों पर 30 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 1 छक्का शामिल था।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR: मैच की आखिरी गेंद पर हुआ ड्रामा, रियान पराग बने वजह, जानें क्या था पूरा मामला?
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines