हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: पहले सीजन में बना था ये अटूट रिकॉर्ड, CSK के खिलाड़ी ने किया था बड़ा कारनामा

IPL 2025: आईपीएल के पहले सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल ने बनाया था। ये रिकॉर्ड आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

विज्ञापन
IPL

IPL 2025: आईपीएल का इस बार 18वां सीजन होने वाला है। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बन चुके हैं। हर सीजन इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इसके अलावा कुछ रिकॉर्ड आईपीएल में अभी तक ऐसे बने हैं जिनको कोई नहीं तोड़ पाया है। ऐसे ही एक रिकॉर्ड के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं, जो आजतक नहीं टूट पाया है। ये रिकॉर्ड आईपीएल के पहले सीजन में बन गया था।

पहले ही सीजन में लगा था सबसे लंबा छक्का

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस पहले सीजन में आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का लग चुका था, इतना लंबा छक्का आजतक आईपीएल में कोई नहीं लगा पाया। दरअसल आईपीएल के पहले सीजन नें चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के धाकड़ बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने 125 मीटर लंबा छक्का मारा था।

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 400 से ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी बाहर

विज्ञापन

उनका ये रिकॉर्ड आईपीएल में आजतक नहीं टूट पाया है। मोर्कल ने उस मैच में ये लंबा छक्का प्रज्ञान ओझा के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से आईपीएल के हर सीजन में काफी छक्के लगते हैं लेकिन इस रिकॉर्ड को क्रिस गेल, एमएस धोनी जैसे बल्लेबाज भी नहीं तोड़ पाए हैं।

प्रवीण कुमार ने लगाया था 124 मीटर लंबा छक्का

हालांकि साल 2013 में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे 2 मीटर से चूक गए थे। आईपीएल 2013 में प्रवीण कुमार ने पंजाब किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 124 मीटर लंबा छक्का लगाया था, हालांकि प्रवीण कोई परफेक्ट बल्लेबाज नहीं थे लेकिन कभी-कभी वे हार्ड हिटिंग कर लेते थे। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार कब खेला था रणजी मैच, कैसा रहा था प्रदर्शन?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola