IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ 8 दिन बाकी हैं। सीजन की शुरुआत से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस साल दिल्ली की कप्तानी के लिए अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच प्रतिस्पर्धा थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अक्षर पर भरोसा जताया। वहीं, फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या अक्षर पटेल ने पहले किसी टीम की कप्तानी की है और अगर की है तो उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है।
अक्षर पटेल का कप्तानी रिकॉर्ड
अक्षर पटेल पिछले कुछ सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के उप-कप्तान रहे हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने केवल एक मैच में टीम की कप्तानी की थी। यह मौका तब आया जब ऋषभ पंत को धीमी ओवर गति के कारण निलंबन झेलना पड़ा था। हालांकि उस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अक्षर पटेल ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात टीम की कप्तानी की है।
अगर टी-20 में अक्षर पटेल के बतौर कप्तान प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक 17 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। इनमें से 10 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अक्षर के पास कप्तानी का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है।
बतौर कप्तान अक्षर ने 17 मैचों में 36.40 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 364 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रन रहा, जो उन्होंने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। कप्तान के रूप में वह अब तक दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
अक्षर पटेल का हालिया प्रदर्शन
अक्षर पटेल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पूरे चैंपियंस ट्रॉफी में अक्षर ने 5 मैचों में 27.25 की औसत से 109 रन बनाए और गेंदबाजी में 4.35 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट भी अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
5 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
5 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
10 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines