हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: LSG की जीत पर संजीव गोयनका का पोस्ट वायरल, GT के लिए लिखी खास बात

IPL 2025 GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 64वें मैच में गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। एलएसजी की जीत के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।

विज्ञापन
GT vs LSG

IPL 2025 GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी आईपीएल 2025 की छठी जीत हासिल की। इस मैच में एलएसजी की बेहद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। जिसके चलते एलएसजी ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। हालांकि एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम की जीत से फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका काफी गदगद दिखे। संजीव गोयनका ने एलएसजी की जीत के पास सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की।

संजीव गोयनका की पोस्ट वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा “एलएसजी और ऋषभ पंत को जीत की राह पर लौटने पर बधाई। सुपर जायंट्स परिवार के सबसे नए सदस्य विलियम ओ’रूर्के का शानदार प्रदर्शन। लैवेंडर पहनकर बाहर निकलने की परंपरा को जारी रखने के लिए गुजरात टाइटंस की एक प्रेरणादायक पहल, कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का एक मजबूत संदेश और इस बात की एक शक्तिशाली याद दिलाती है कि कैसे खेल हमें महान उद्देश्यों के लिए एकजुट कर सकता है।”

LSG को मिली छठी जीत

लखनई सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 में 13 मैच खेल लिए हैं। जिसमें से टीम को 6 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के खिलाफ एलएसजी को छठी जीत मिली। ये सीजन एलएसजी के लिए कुछ खास नहीं रहा है, दूसरी कप्तान ऋषभ पंत ने भी बल्लेबाजी में काफी निराश किया है।

विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ मिचेल मार्श ने जड़ा शतक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाजी मिचेल मार्श की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके 8 छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: चैंपियन बनने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें पहले सीजन से लेकर अब तक का पूरा डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola