IPL 2025 ऑक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस देश में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने आगामी मेगा ऑक्शन की नीलामी के लिए वेन्यू चुन लिया है।

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन नवंबर के मध्य में होने वाला है। बीते 31 अक्टूबर को ही सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी थी। कई खिलाड़ियों को रिटेन होने का मौका मिला, जबकि कई खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया गया। अब आईपीएल ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए बीसीसीआई ने वेन्यू चुन लिया है।

इस देश में होगा मेगा ऑक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होने वाला है। कुछ दिन पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीसीसीआई लंदन और सऊदी में से किसी एक जगह पर ऑक्शन आयोजित करवा सकती है। लेकिन अब बीसीसीआई ने रियाद को चुन लिया है। बस इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

नवंबर में होना है मेगा ऑक्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होगा। लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन 24 और 25 नवंबर तय माना जा रहा है। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऋषभ पंत के अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, जोस बटलर सहित कई बड़े खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगेगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ऑक्शन के जरिए अपने नए कप्तान का चुनाव भी कर सकती है।

इस बार खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स बढ़ाए थे। पहले प्रत्येक टीमों के पर्स में 100 करोड़ का बजट रहता था। लेकिन नए नियम के मुताबिक अब फ्रेंचाइजियों को 125 करोड़ का बजट दिया गया है। रिटेंशन के बाद सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास है। पंजाब के पास के पास मेगा ऑक्शन के लिए 110.5 रुपये की पर्स वैल्यू बाकी रह गई है। आरसीबी के पास 83 करोड़ रुपये, एसआरएच के पास 45 करोड़, एलएसजी के पास 69 करोड़, राजस्थान के पास 79 करोड़, सीएसके के पास 69 करोड़ वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू बची है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ