रोहित शर्मा और विराट कोहली

इन 6 खिलाड़ियों के आगे रोहित-विराट का प्रदर्शन पड़ा फीका, विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया कोहराम

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक 2 राउंड खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, समेत कई भारतीय खिलाड़ी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हालांकि रोहित और विराट से भी अच्छा प्रदर्शन 6 खिलाड़ियों ने किया है, जिनकी चर्चा हो रही है.

Vijay Hazare Trophy 2025-26: लिस्ट में पहला नाम तेज गेंदबाज डी गांवकर का आता है, जिन्होंने 2 मैचों में अब तक 9 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सी कार्तिक हैं और वह भी अब तक 2 मैचों मे 9 विकेट झटक चुके हैं. वहीं यूपी की ओर से स्पिनर जीशान अंसारी ने इस टूर्नामेंट में कमाल किया है. उन्होंने अब तक दो मैचों में 8 विकेट लिए हैं. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी बैक टू बैक दो शतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अब तक 271 रन बना चुके हैं, जबकि विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी ने 2 मैच में 245 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 208 और रोहित शर्मा ने 155 रनों को अपने नाम किया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ