अंडर-19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, वैभव-आयुष म्हात्रे को मिला मौका

आगामी अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम में युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसके अलावा बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी अंडर-19 टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. वनडे सीरीज और विश्व कप के लिए बोर्ड ने अलग-अलग कप्तान बनाया है.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

India U19 squad 2026: अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने 27 दिसंबर को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर से आयुष म्हात्रे को मिली है. टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है. इसके अलावा बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी अंडर-19 टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

वैभव बने कप्तान

अंडर-19 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां पर प्रोटियाज टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए आयुष म्हात्रे को आराम दिया गया है. उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी कप्तानी संभालेंगे. म्हात्रे को कलाई में चोट है. इसलिए वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भाग नहीं लेंगे. लेकिन अंडर-19 विश्व कप में म्हात्रे ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे.

विज्ञापन

एशिया कप में भारत का शानदार प्रदर्शन

इससे पहले अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था. भारत ने एशिया कप 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था. भारतीय अंडर-19 टीम पिछले कुछ महीनों में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

भारतीय अंडर-19 टीम का साउथ अफ्रीका दौरा

क्रम संख्यादिनतारीखमुकाबलास्थान
1शनिवार3 जनवरीपहला वनडे मैचविलोमूर पार्क
2सोमवार5 जनवरीदूसरा वनडे मैचविलोमूर पार्क
3बुधवार7 जनवरीतीसरा वनडे मैचविलोमूर पार्क

विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

आयुष म्हात्रे (C), विहान मल्होत्रा ​​(VC), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ