IPL 2024: पॉवेल नॉट आउट होते तो भी जीत जाती SRH, आकाश चोपड़ा ने विवादित नियम पर उठाए सवाल

Rovman Powell Aakash Chopra: सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद पर खत्म हुआ। इस मैच में कई विवाद सामने आए।

Rovman Powell SRH vs RR IPL 2024

Rovman Powell SRH vs RR IPL 2024

Rovman Powell Aakash Chopra: आईपीएल के मैचों में एक के बाद एक कई फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला भी विवादों से भरा रहा। ये मैच आखिरी बॉल पर खत्म हुआ। रॉयल्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल आखिरी बॉल पर आउट हो गए और इस तरह सन राइजर्स हैदराबाद ये मुकाबला 1 रन से जीत गई। इस मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक नियम पर सवाल उठाए हैं। जिस पर काफी दिनों से विवाद छिड़ा हुआ है।

विज्ञापन

चौके के बाद भी जीत जाती सन राइजर्स हैदराबाद

आकाश चोपड़ा ने एक्स पर लिखा- क्या होता अगर डीआरएस से पता चलता कि गेंद स्टंप को मिस कर रही थी और पॉवेल आउट करार नहीं दिए जाते। यह एक ऐसी गलती है जिसके बारे में सोचा नहीं जा सकता। यदि एक बार अंपायर ने आउट दे दिया तो गेंद डेड हो जाती है। भले ही बल्लेबाज नॉट-आउट हो। अगर ऐसा होता तो सन राइजर्स हैदराबाद मैच जीत जाता, भले ही राजस्थान रॉयल्स को लेग-बाय से चार रन मिल जाते।

विज्ञापन

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा के साथ ही कई फैंस ने भी इस नियम को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट में अब ऐसे नियमों का कोई मतलब नहीं है। सोचिए अगर ऐसा टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हो जाए तो? फिर निश्चित ही विवाद होगा।

विज्ञापन

लेग बाय की गिनती नहीं की जाती

इसे रीट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मैं इस बारे में पहले ही लाखों बार ट्वीट कर चुका हूं। भले ही पॉवेल आउट न भी होते और डीआरएस द्वारा निर्णय पलट दिया जाता, तो भी लेग बाय की गिनती नहीं की जाती क्योंकि ऑन फील्ड अंपायर आउट करार दे चुके थे। फिर SRH 1 रन से जीत जाता। यह एक दयनीय नियम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हास्यास्पद निर्णय

इसके साथ ही चोपड़ा ने एक पोस्ट पर अपनी सहमति जताई। जिसमें लिखा था- अगर पॉवेल के बल्ले में ऐज होता और अंपायर इसे देखने में विफल रहते, तो भी राजस्थान रॉयल्स को इसके लिए कोई रन नहीं मिलता और एसआरएच जीत जाती। यह बेहद हास्यास्पद निर्णय है, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ