20 साल की उम्र में क्रिकेटर का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Cricketer Josh Baker Dies: इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जोश बेकर का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 20 साल थी। बेकर वॉर्सेस्टरशायर के स्पिन गेंदबाज थे।

Cricketer Josh Baker Dies

Cricketer Josh Baker Dies

विज्ञापन

Cricketer Josh Baker Dies: हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह किसी न किसी दिन अपने देश के लिए खेले। इसके लिए वो पूरी मेहनत करता है। मैदान पर अपना टैलेंट दिखाता है, लेकिन एक उभरते खिलाड़ी का ये सपना अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा। वॉर्सेस्टरशायर के स्पिन गेंदबाज जोश बेकर का महज 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है।

19 अप्रैल को खेला था आखिरी मैच

बेकर ने इस सीजन में दो काउंटी चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया था। वह आखिरी बार 19 अप्रैल को किडरमिनस्टर में डरहम के खिलाफ खेलते नजर आए थे। बाएं हाथ के प्रतिभाशाली गेंदबाज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2021 में किया था। उन्होंने सभी प्रारूपों में 47 मैच खेले। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 विकेट चटकाए। वह इंग्लैंड के लिए अंडर-19 खेल चुके हैं।

विज्ञापन

मौत पर सस्पेंस

बेकर की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। क्लब ने उनके निधन की जानकारी दी है, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया है कि बेकर की मौत कैसे हुई। वॉर्सेस्टरशायर के मुख्य कार्यकारी एशले जाइल्स ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जोश के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन

हाल ही में लिए थे 3 विकेट

बेकर इस सप्ताह ब्रॉम्सग्रोव स्कूल में समरसेट के खिलाफ काउंटी सेकेंड इलेवन के मैच में भी नजर आए थे। उन्होंने बुधवार को खेले गए मुकाबले में तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर और कोच जाइल्स ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। जाइल्स ने कहा- “जोश एक टीम के साथी नहीं, बल्कि इससे भी कहीं बढ़कर थे। हम सभी को उनकी बहुत याद आएगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ