अंपायरिंग पर फिर मचा बवाल, संगकारा भड़के, क्लार्क-गावस्कर ने उठाए सवाल

IPL 2024 SRH vs RR: हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के निदेशक और कोच कुमार संगकारा अंपायर के एक फैसले पर भड़क गए।

Kumar Sangakkara Furious

Kumar Sangakkara Furious

IPL 2024 SRH vs RR: आईपीएल में अंपायरिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई फैसलों को लेकर खूब विवाद हुआ। एक नया बवाल गुरुवार को सामने भी आया। राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल्स के निदेशक और कोच कुमार संगकारा अंपायर के एक फैसले पर भड़क गए। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में ये वाकया सन राइजर्स की पारी के 15वें ओवर में हुआ।

विज्ञापन

आगे निकल गए थे हेड

रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने जैसे ही ट्रेविस हेड को वाइड यॉर्कर फेंकी। हेड ने इस पर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन वे चूक गए। हेड का बैलेंस भी बिगड़ गया। जैसे ही रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने देखा कि हेड क्रीज से आगे हैं, उन्होंने स्टंप्स पर थ्रो फेंक दी, जिससे गिल्लियां बिखर गईं। इसके बाद रॉयल्स की ओर से जोरदार अपील हुई।

विज्ञापन

भड़क गए कुमार संगकारा

जिसमें लगने लगा कि शायद हेड का बल्ला क्रीज तक नहीं पहुंचा था, लेकिन थर्ड अंपायर को लगा कि हेड क्रीज तक पहुंच गए हैं। इसलिए उन्होंने उन्हें नॉट आउट करार दे दिया। इसके बाद कुमार संगकारा भड़क गए। वह इस फैसले पर अंपायर से बातचीत करते नजर आए। अंपायर के इस डिसीजन से कमेंटेटर सुनील गावस्कर और माइकल क्लार्क भी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना था कि बैट हवा में था।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगली ही गेंद पर हो गए आउट

हालांकि इस डिसीजन के बाद हेड अगली ही गेंद पर आउट हो गए। आवेश की वाइड यॉर्कर पर उन्होंने जैसे ही बल्ला लगाया, बॉल मिडल स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस पर गावस्कर ने कहा- कर्म बदला लेता है। हेड ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 58 रन बनाकर आईपीएल 2024 में अपना चौथा अर्धशतक जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ