IPL 2024: कमिंस आए और पूछा...भुवनेश्वर कुमार ने बताया आखिरी ओवर का हाल

Bhuvneshwar Kumar SRH vs RR: IPL 2024 के तहत गुरुवार को खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बॉल पर SRH को मैच जिताया।

Bhuvneshwar Kumar SRH vs RR

Bhuvneshwar Kumar SRH vs RR

Bhuvneshwar Kumar SRH vs RR: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, रोमांच चरम पर पहुंचता जा रहा है। सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सन राइजर्स ने आखिरी बॉल पर 1 रन से जीत दर्ज की। आखिरी ओवर की लास्ट बॉल तक मैच कांटे की टक्कर पर चल रहा था।

विज्ञापन

ये भी लगने लगा कि मैच सुपर ओवर तक जा सकता है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने बाजी ही पलट दी। उन्होंने आखिरी बॉल पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे रोवमैन पॉवेल को आउट किया। सटीक यॉर्कर पर पॉवेल मात खा गए और मैच गंवा बैठे। आखिरी ओवर में भुवी के दिमाग में क्या चल रहा था? कप्तान पैट कमिंस ने क्या कहा, इसके बारे में भुवी ने खुलकर बात की।

विज्ञापन

विज्ञापन

कमिंस मेरे पास आए…

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए भुवनेश्वर कुमार ने कहा- हमेशा खुद को शांत रखने के बारे में कहा- यह मेरा स्वभाव है। मैं लास्ट ओवर में इस बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहा था कि परिणाम क्या होगा। मेरे पास कोई भी विचार नहीं था। कमिंस मेरे पास आए और मुझसे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है?

विज्ञापन

हालांकि भुवी ने आगे कहा कि फिर कोई चर्चा नहीं हुई। हम सिर्फ प्रॉसेस पर ध्यान लगा रहे थे। मेरा लक्ष्य इस मैच को आखिरी दो गेंदों तक लेकर जाने का था क्योंकि ऐसा होने पर कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन

एक्स्ट्रा फील्डर के बारे में नहीं सोचा

भुवी की गेंद पर पॉवेल ने उस क्षेत्र में चौका ठोका, जहां फील्डर नहीं था। भुवनेश्वर ने इसके बारे में कहा- मैंने एक्स्ट्रा फील्डर के बारे में नहीं सोचा। इस तरह का ये पहला मैच था, जहां गेंद इतनी स्विंग हो रही थी। फिर जब गेंद स्विंग होती है, तो आपको विकेट निकालना आसान हो जाता है।

विज्ञापन

लगा सुपर ओवर होगा- पैट कमिंस

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस से पूछा गया कि आखिरी ओवर में उनके दिमाग में क्या चल रहा था? इसके जवाब में कमिंस ने कहा- सच कहूं तो आखिरी गेंद तक हमें लगा ही नहीं कि ऐसा कर पाएंगे। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लाइन के पार जाने की आदत हो जाती है। आखिरी ओवर में कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन

भुवनेश्वर ने लास्ट ओवर में छह यॉर्कर गेंदें फेंकीं। हालांकि आखिरी गेंद पर मैंने नहीं सोचा था कि हम विकेट भी ले सकते हैं। सच कहूं तो मैं सुपर ओवर के बारे में सोच रहा था। इसके साथ ही कमिंस ने टी नटराजन और नीतीश कुमार रेड्डी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे एक बेहतरीन यॉर्कर गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ