SRH vs LSG: केएल राहुल ने बताई पहले बल्लेबाजी करने की वजह, करारी हार के बाद बोले- मेरे पास शब्द नहीं

IPL 2024 SRH vs LSG: KL Rahul ने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बारे में बताया।

KL Rahul SRH vs LSG IPL 2024

KL Rahul SRH vs LSG IPL 2024

विज्ञापन

IPL 2024 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने तूफानी जीत हासिल की। सनराइजर्स ने 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.4 ओवर में ही 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के आगे एलएसजी के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान केएल राहुल ने मैच के बाद इन सवालों का जवाब देने की कोशिश की।

विज्ञापन

इस तरह की बल्लेबाजी टीवी पर देखी

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा- मैंने इस तरह की बल्लेबाजी टीवी पर देखी है, लेकिन ये अनरियल थी। मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं हैं। वे जिस तरह से बॉल हिट कर रहे थे, हर चीज उनके पक्ष में जा रही थी। हमें उनके स्किल्स की तारीफ करनी होगी। उन्होंने छक्के ठोकने पर काम किया है।

विज्ञापन

उन्होंने हमें दूसरी पारी में पिच के बारे में जानने का मौका ही नहीं दिया। फिर भी मुझे नहीं लगता कि पिच में बहुत ज्यादा बदलाव आया। उन्हें रोकना काफी मुश्किल काम था। वह पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में आए थे।

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी का फैसला क्यों लिया? 

केएल ने इस सवाल के जवाब में कहा- जब आप हारने वाली टीम होते हैं, तो आपके फैसलों पर सवाल खड़े हो जाते हैं। हम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर पर बड़ा स्कोर बनाना चाहते थे, लेकिन मेरा मानना है कि हमने 40-50 रन कम बनाए। पावरप्ले में एक के बाद एक विकेट गंवाने के बाद हमने मोमेंटम खो दिया। फिर भी हमने आयुष और निकी के जरिए लड़ाई जारी रखी। केएल ने आगे कहा- अगर हम 250 रन भी बना लेते, तो वे इसे भी हासिल कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ