IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ा मुंबई का सपना, प्लेऑफ से बाहर हुई MI

IPL 2024 Mumbai Indians Out Of Playoffs: मुंबई इंडियंस की टीम को सन राइजर्स हैदराबाद की जीत से बड़ा झटका लगा है। टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

IPL 2024 Mumbai Indians Out Of Playoffs: सन राइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल की। सन राइजर्स ने महज 9.4 ओवर में 10 विकेट से 166 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। सन राइजर्स की इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुंबई इंडियंस का आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया।

विज्ञापन

आधिकारिक रूप से बाहर हुई मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में से एक टीम जीतकर 14 अंक हासिल कर लेगी। जबकि मुंबई इंडियंस अपने अगले मुकाबलों में अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकती है। इस तरह वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

सीएसके की एक जीत से भी बाहर हो जाएगी मुंबई

सन राइजर्स हैदराबाद इस मैच में जीत के बाद 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स भी यदि अपने बाकी तीन मुकाबलों में से एक जीत जाए तो भी एमआई बाहर होगी। इसलिए मुंबई पर ये खतरा लंबे समय से मंडरा रहा था। सन राइजर्स की जीत के बाद ये स्थिति साफ हो गई है। एमआई आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन

तीन टीमों पर मंडराया खतरा

मुंबई इंडियंस के साथ ही अब गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर खतरा मंडरा गया है। तीनों टीमों के पास 8-8 पॉइंट्स हैं। ये तीनों टीमें अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर सकती हैं। सन राइजर्स हैदराबाद 14 अंक हासिल कर चुकी है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स तीनों टीमों को 12-12 अंक हासिल हैं।

विज्ञापन

अब तक किसी भी टीम ने नहीं किया क्वालीफाई 

खास बात यह है कि अब तक किसी भी टीम ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद का सफर थोड़ा आसान नजर आ रहा है। केकेआर और एलएसजी ने 16-16 अंक हासिल कर रखे हैं। इस तरह आईपीएल के प्लेऑफ  की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। देखना होगा कि कौनसी 4 टीमें इस बार प्लेऑफ का सफर तय करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ